Description
सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में स्तंभों, पत्थरों तथा गुफाओं की दीवारों पर राजादेश और अन्य अभिलेख उत्कीर्ण करवाए थे। उनसे अशोक के जीवन तथा कार्यकलापों के बारे में काफी जानकारी मिली है। पुरातत्त्वविदों ने ऐसे कई शिलालेख और अभिलेख खोजे हैं। इनके अलावा संस्कृत तथा पाली भाषा में लिखी कुछ पुस्तकों से भी अशोक के बारे में प्रामाणिक जानकारी मिली है। इतिहासकारों और विद्वानों ने अशोक के बारे में काफी जानकारी इन सबसे संकलित की हैं उसके आधर पर अशोक की जीवनी लिखने का काम आसान हो जाता है। इस जीवनी में अशोक तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जो बातें लिखी गई हैं उन सबके प्रमाण प्रायः मौजूद हैं।