Description
‘वेद: युवाओं के लिए’ ग्रंथमाला की दूसरी पुस्तक ‘सामवेद: युवाओं के लिए’ प्रस्तुत है। इसमें सामवेद के 93 मंत्रों की व्याख्याएं बिलकुल नवीन एवं मौलिक रूप से की गई हैं। आज का युवा संगीत के स्वरों पर थिरकता है, नई-नई शैलियों के गीत गुनगुनाता है। उसके लिए प्रस्तुत हैं संगीत के मूल ग्रंथ सामवेद के मंत्र। इन मंत्रों के अर्थ भी जीवन के लिए प्रेरणाप्रद हैं। संगीत की वाणी सबको मुग्ध कर देती है। सामवेद वाणी की विशेषताओं को रेखांकित करता है। मधुर वाणी बोलने को प्रेरित करता है। नवसृजन के गीत जीवनप्रवाह को गति देते हैं, आनंदित करते हैं। मौसम की विशेषताएं, विश्रामदायिनी रात, पशु-प्रेम जैसे नवीन विषय यहां चर्चित हुए हैं।
Reviews
There are no reviews yet.