Description
‘भगवान बुद्ध का प्रेरणादायी जीवन’ डाॅ. विमलकीर्ति के विभिन्न सेमिनारों में पढ़े गए शोध-निबंधों का संकलन है। ये शोध-निबंध बौद्ध धमम से संबंधित विभिन्न बौद्ध विषयों पर हैं। बौद्ध धम्म केवल दर्शन मात्र नहीं है, बल्कि एक जीवनपथ है और उसके सभी विचारों, तत्त्वों और सिद्धांतों को जीवन में अमल किया जा सकता है, इस बात को लेखक ने इन लेखों में व्यक्त किया है।
डाॅ. विमलकीर्ति ने भगवान बुद्ध को एक सामाजिक क्रांतिकारी, मार्गदर्शक, समस्त मानव जाति के प्रेरणापुंज के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने जहाँ भगवान बुद्ध को एक असाधारण, असामान्य किंतु लौकिक पुरुष, एक महान् चिंतक के रूप में रखा है, वहीं उन्हें प्रासंगिक भी सिद्ध किया है। वह यहाँ भगवान बुद्ध को आस्था के प्रतीक के रूप में नहीं मानते, बल्कि वर्तमान के जीवन मार्गदर्शक के रूप में मानते हें।
प्रस्तुत पुस्तक में संगृहीत सभी लेख महत्त्वपूर्ण हैं।
Reviews
There are no reviews yet.