बुक्स हिंदी 

-17%

Netherland Diary

600.00 499.00

ISBN: 978-81-933728-9-0
Edition: 2018
Pages: 304
Language: Hindi
Format: Hardback


Author : Pushpita Awasthi

Compare
Category:

Description

वैश्विक एकीकरण की दौड़ में आत्मनिष्ठ और व्यक्तिवादी होते जा रहे निष्ठुर समय में नीदरलैंड देश ने सरलता और सहजता की ऐसी आत्मीय शैली विकसित की है जिसमें जीवन की सरसता का स्वाद मिलता है। विश्व में पसर रहे अमानवीय सांस्कृतिक प्रदूषण के भयानक समय में भी कई देशों की विभिन्न संस्कृतियों को साधे हुए यह देश किस तरह से अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए और बचाए हुए है। इसकी झलक भी पुस्तक से उझकती रहती है।
‘नीदरलैंड-डायरी’ पुस्तक से गुजरते हुए महसूस होता है कि देश ने ट्यूलिप फूलों की व्यावसायिक किसनई से आत्मनिर्भर होकर फूलों की खेती के नवीन प्रतिमान स्थापित किए हैं। सड़कों के किनारे गायों, भेड़ों और घोड़ों के चरागाहों से इस देश के ग्रामीण चरित्र की सरलता का आभास होता है। वाहनों के आधुनिक उपभोक्तावादी युग में साइकिलों को, आम से खास नागरिकों के वाहन के रूप में पहचान दिलाकर पर्यावरण संरक्षित करने की आचरण संहिता की जानकारी भी दी है।
एक ओर यदि चीज (कास) मार्केट का व्यवसाय स्थापित करने वाले अलकमार शहर में चीज बाजार के साप्ताहिक अनुष्ठान का वैश्विक आकर्षण के रूप में उल्लेख है तो दूसरी ओर खेलों की संस्कृति रचाने वाले देश में फुटबाल खेल के संदर्भ में रोमांचकारी जानकारी है जिससे लेखिका के फुटबाल प्रेम और फुटबाल ज्ञान की गहराई का अनुमान होता है।
पहली बार, हिंदी भाषा में नीदरलैंड देश पर इतनी जीवंत पुस्तक का प्रकाशित होना ही सौभाग्य की बात है। प्रो. पुष्पिता अवस्थी ने नीदरलैंड देश पर इतनी आत्मीयता से लिखकर इस देश के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव की सार्थक पहल की है। देश की सामाजिक संस्कृति की संवेदनशील बारीकियों को बहुत सूक्ष्मता से उजागर किया है कि देश के तकनीकी उत्थान और भौतिकीकरण के बावजूद देश में बसे यूरोपीय ग्रामीणता के सोंधेपन की संस्कृति का अहसास होता है और महसूस होता है कि भूमंडलीकरण और पर्यावरण संरक्षण का यही वास्तविक तरीका है जिससे मनुष्यता के गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है।
—प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
अध्यक्ष साहित्य अकादमी

Vendor Information

  • 5.00 5.00 rating from 3 reviews
X

< Menu