Description
भारत में गांधी और चीन में माओ सर्वाधिक प्रभाव वाले व्यक्ति रहे हैं। चीन के बुद्धिजीवियों ने माओ के प्रभाव में आकर लंबे समय तक अपने को विलासी जीवन से दूर रखा। चीन के आर्थिक विकास की बुनियाद की यही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी। भारतीय बुद्धिजीवी वर्ग का कोई भी महत्वपूर्ण हिस्सा गांधी के प्रति श्रद्धा रखते हुए भी इसे स्वीकार न कर सका। उन्हें लगा, यदि वे पंचसितारा जिंदगी और गाड़ी से दूर रहे तो गंवार समझ लिए जाएंगे।
-भूमिका से