Description
बेदी वनस्पति कोश छह भागों में प्रकाशित किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की मानव-उपयोगी वनस्पतियों का विवरण दिया गया हैं इस कोश के उपयोग करने वाले भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लोग हो सकते हैं। यह संस्कृत पढ़ने-पढ़ाने वालों और आयुर्वेद के जिज्ञासुओं के लिए, जड़ी-बूटियों के व्यापारियों, फार्मेसियों, वन सेवा के छात्रों, वन विभाग के कर्मचारियों, अनुसन्धानकर्ताओं, भारतीय विद्याओं के छात्रों व शोधकर्ताओं, ग्राम-सेवकों आदि के लिए विशेष रूप से तथा सर्वसाधारण के लिए सामान्य रूप से उपयोगी होगा। वनस्पति जगत् में जिनकी थोड़ी-बहुत भी रुचि है, उनके लिए यह रेड रेफरेन्स की पुस्तक का काम देगा। सीाी प्रदेश के लोगों व संस्थाओं के लिए इस कोश का उपयोग करना बहुत आसान होगा क्योंकि कोश में प्रादेशिक नामों की भी वर्ण क्रम में रखा गया है।
Reviews
There are no reviews yet.