Description
हर युग में विज्ञान जन्मा, उन्नत हुआ, लाभकारी हुआ-मानव-सभ्यता को ऐश्वर्य, सुख-स्मृद्धि जुटाने में, परन्तु इसके साथ ही वह भी सामान्य मानव की भाँति काल द्वारा प्रभावित हुआ, जीण-शीर्ण हुआ और जन्म देने वाली तत्कालीन सभ्यता के साथ मिट गया, दफन हो गया।
वर्तमान युग में विज्ञान का जन्म कब तथा किन स्थितियों में हुआ, कह पाना कठिन है, परन्तु इतना अवश्य कहा जा सकता है कि इसका जन्म वैदिक काल से जुड़ा है, सिन्धु घाटी की सभ्यता से जुड़ा है।
आज विज्ञान की नवीनतम उपलब्धियों से सारा संसार चकित है। वैज्ञानिक अनुसंधानों और आविष्कारों की होड़ मची है। चन्द्रमा पर पहुंचने से लेकर मंगल, शुक्र ग्रह आदि पर पहुंचने का क्रम जारी है। अंतरिक्ष में उपग्रह स्थापित किये जा रहे हैं।